29 Mar 2024, 12:27:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओडिशा-झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को लेकर पुड्डुचेरी से रवाना हुई ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:36PM | Updated Date: May 29 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। ओडिशा और झारखंड के लगभग 960 प्रवासी श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन गुरुवार मध्यरात्रि के बाद यहां से रवाना हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन के जरिये केंद्र शासित प्रदेश के कराइकल क्षेत्र से ओडिशा और झारखंड के 269 प्रवासी श्रमिक अपने पैतृक राज्य रवाना हुए। इन सभी की कोरोना जांच करने के बाद अपने राज्य जाने की अनुमति दी गयी। यह ट्रेन गुरुवार देर रात यहां पहुंची थी और पुड्डुचेरी से ओडिशा और झारखंड के 691 श्रमिकों को लेकर मध्यरात्रि के बाद एक बजे रवाना हुई।
 
इससे पहले प्रवासी श्रमिकों को पुड्डुचेरी के विभिन्न हिस्सों से राज्य परिवहन निगम की बसों से यहां के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लाया गया था। बाद में इन्हें भोजन और पानी मुहैया करा कर रेलवे स्टेशन जाने की इजाजत दी गई। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, मंत्री कंडासामी तथा कमलकन्नन, विधायक अनबाझगन, जिलाधिकारी डॉ. टी तरुण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए वी सुब्रमणियन के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »