19 Apr 2024, 07:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक उपचुनाव: 248 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 12:02AM | Updated Date: Nov 20 2019 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों के लिए पांच  दिसम्बर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) समेत जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के कुल 248 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र दाखिल किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक  नामांकन पत्र भरने वाले कुल 248 उम्मीदवारों में 56 राष्ट्रीय, 17 क्षेत्रीय,  47 अपंजीकृत दलों तथा 128 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा ने अयोग्य ठहराये गये विधायकों को उपचुनावों में अपना उम्मीदवार  बनाया है जबकि कांग्रेस और जद (एस) ने नये उम्मीदवारों को तरजीह दी है। नामांकन वापसी की तिथि 21 नवम्बर निर्धारित की गयी है तथा पांच दिसम्बर को मतदान होगा और नौ दिसम्बर को  मतों की गणना की जायेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »