29 Mar 2024, 15:21:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हुड्डा के भाई के निधन के कारण रोष प्रदर्शन के बजाय सिर्फ ज्ञापन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 6:07PM | Updated Date: Nov 8 2019 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। बेरोजगारी, बेहाल अर्थव्यवस्था, कृषि संकट समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी रोष प्रदर्शनों की श्रंखला के तहत आज हरियाणा के सिरसा, महेंद्रगढ़ और करनाल जिलों में रोष प्रदर्शन किया जाना था हालांकि कल रात पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई धर्मेंद्र के निधन के कारण आज रोष प्रदर्शन के बजाय दोनों जिलों में प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी के यहां जारी बयान के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश-भर में ये रोष-प्रदर्शन 5 नंवबर से शुरू किये गये हैं तथा 15 नवंबर तक किए जाने हैं, परंतु हरियाणा में 6 नवंबर तक विधान सभा सत्र चलने के कारण प्रदेश कांग्रेस ने रोष-प्रदर्शन 7 नवंबर से करने का निर्णय लिया था। 

उन्होंने बताया कि आज कल रात श्री धर्मेंद्र हुड्डा के निधन के कारण आज सिरसा, महेन्द्रगढ़ व करनाल जिलों में रोष-प्रदर्शनों के बजाय रोष प्रकट करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और संबंधित जिला उपायुक्त को केवल ज्ञापन ही सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस के तय कार्यक्रम के अनुसार नौ नवंबर को नूंह, 10 को गुरुग्राम, पजकूला और कैथल, 11 को फरीदाबाद, अंबाला, हिसार व जींद, 12 को झज्जर और सोनीपत, 13 को भिवानी, रेवाड़ी, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र व 14 को पलवल, चरखी दादरी और रोहतक में प्रदर्शन किये जाएंगे। पानीपत और फतेहाबाद में कल प्रदर्शन किये गये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »