28 Mar 2024, 14:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की हालत खराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 8:40PM | Updated Date: May 26 2019 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बादल चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की हालत खराब है। पटियाला-राजपुरा रोड पर धरनारत लोगों पर पुलिस कार्रवाई और संगरूर में चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमंरिदर सिंह राज्य में हो रही घटनाओं के प्रति पूरी तरह उदासीन दिखते हैं।

 
उन्होंने संगरूर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और रोज प्रदेश में हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। बादल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अक्सर ‘गायब‘ रहते हैं और मंत्रियों अथवा अधिकारियों तक को पता नहीं होता कि वह कहां हैं। इस दौरान वह केवल प्रचार में दिखे। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच आरोप-प्रत्यारोप का जिक्र करते हुए श्री बादल ने कहा कि सरकार की पूरी ऊर्जा इस हास्यास्पद टकराव में खर्च हो रही है और प्रदेश में एकमात्र सरकारी गतिविधि यही दिखाई दे रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »