08 May 2024, 22:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा में हो सकती है राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2021 5:27PM | Updated Date: Feb 16 2021 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा में हो सकता है। उप मुख्यमंत्री औैर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को यह संकेत दिये। चौटाला ने यहां जारी बयान में कहा कि हरियाणा सरकार प्रयास कर रही है कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश में हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा है। प्रतियोगिता में 28 देश हिस्सा लेने वाले हैं। यदि यह प्रतियोगिता हरियाणा में हुई तो इसका आयोजन पंचकुला में होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »