26 Apr 2024, 11:00:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दिलाए दो रजत और एक कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 13 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। यू.ए.ई के दुबई में आयोजित 8वीं फुजैरा ग्रेड टू ताइक्वांडो चैम्पियनशिप तथा जोर्डन में खेली गई तृतीय अल हसन ग्रेड वन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन से भेंट की। डॉ. थाउसेन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई दी। उन्होंने बताया कि नेशनल गेम्स के लिए ताइक्वांडो खेल को भी प्राथमिकता खेलो की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने और प्रतिभा निखारने के लिए  खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड, सहायक प्रशिक्षक लतिका भंडारी और सहायक संचालक डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
 
जोर्डन में खेली गई तृतीय अल हसन ग्रेड वन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी शशांक सिंह पटेल ने सीनियर वर्ग 87 किलो ग्राम और आस्था आनंद ने ओवर 73 किग्रा भार वर्ग में एक-एक रजत पदक देश को दिलाया। जबकि आरती सिंह ने सीनियर अंडर 46 किग्रा भार वर्ग में एक कांस्य पदक देश को दिलाया। इससे पूर्व दुबई  में आयोजित 8वीं फुजैरा ग्रेड टू ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी अन्शु दण्डोतिया ने अंडर-55 किलोग्राम भारवर्ग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। यह पहला अवसर है जब देश के किसी खिलाड़ी ने ग्रेड टू  रैकिंग चैम्पियनशिप में पहला स्थान अर्जित किया। चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी गौरव यादव ने अंडर-54 किलोग्राम और आयुशी सिंह ने अंडर-42 किलोग्राम भारवर्ग में देश को एक-एक कांस्य पदक दिलाया। दोनों चैम्पियनशिप में अकादमी के आठ खिलाड़ियों ने भागीदारी कर देश का प्रतिनिधित्व किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »