26 Apr 2024, 12:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओड़िशा में 22 फरवरी से होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2020 5:42PM | Updated Date: Feb 5 2020 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। असम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण के सफल आयोजन के बाद अब ओड़शिा के भुवनेश्वर और कटक में 22 फरवरी से एक मार्च तक पहले खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
 
यूनीवर्सिटी गेम्स का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), भारतीय  विश्वविद्यालय संघ, राष्ट्रीय खेल महांसघ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के  सहयोग से ओड़िशा सरकार कर रही है। यह गेम्स भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और कटक में आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी और उम्मीद जतायी कि खेलो इंडिया यूथ गेम्म की तरह यूनीवर्सिटी गेम्स भी सफल साबित होंगे।
 
इसमें देश की 177 यूनीवर्सिटी के करीब 3340 एथलीट हिस्सा लेंगे जिसमें 1738 पुरुष और 1605 महिलाएं शामिल होंगी। इन खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष तक की होगी। खिलाड़ियों के अलावा 1500 तकनीकी और सहायक स्टाफ भी इसमें शामिल होंगे।  इन गेम्स में पंजाब यूनीवर्सिटी के 197 खिलाड़ी, गुरु नानक देव यूनीवर्सिटी के 174, एमडीयू रोहतक के 167, पंजाब यूनीवर्सिटी पटियाला के 145 और पुणे के सावित्रीबाई फुले यूनीवर्सिटी के 130 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 
 
यूनीवर्सिटी गेम्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, स्विमिंग, भारोत्तोलन और कुश्ती के मुकाबले होंगे जबकि टीम स्पर्धा में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी के खेल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »