28 Nov 2023, 21:23:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी की कीमत में उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड और सिल्वर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2023 5:23PM | Updated Date: Sep 8 2023 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार), 08 सितंबर 2023 को सोना-चांदी महंगा हुआ है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59295 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71352 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59189 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  59295 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है। 

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates।com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59058 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54314 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44471 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 34688 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71352 रुपये की हो गई है।

  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999    59189 59295 106 रुपये महंगा

सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      58952 59058 106 रुपये महंगा

सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      54217 54314 97 रुपये महंगा

सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      44392 44471 79 रुपये महंगा

सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      34626 34688 62 रुपये महंगा

चांदी (प्रति 1 किलो) 999      71170 71352

182 रुपये महंगी

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www।ibja।co या ibjarates।com पर देख सकते हैं।

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »