28 Nov 2023, 21:41:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा! EPFO पर बढ़ा ब्याज, खातों में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2023 3:58PM | Updated Date: Jul 24 2023 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था। इस तरह ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की है, जो इससे पहले 8.10 प्रतिशत थी।
 
सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया। अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खाते में ब्याज डालेंगे। ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर आठ प्रतिशत थी।
 
ईपीएफ एक अनिवार्य सेवानिवृत्ति बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं। यह टैक्स लाभ और टैक्स फ्री ब्याज के तहत आय प्रदान करता है। ईपीएफ उन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है जो किसी कंपनी में जॉब कर रहे हैं और सेवानिवृत्ति-केंद्रित बचत विकल्प की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अंशदान राशि कर्मचारी के वेतन ढांचे द्वारा तय और निर्धारित की जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »