27 Jul 2024, 15:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर बढ़कर 609.02 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2023 8:46PM | Updated Date: Jul 23 2023 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में वृद्धि होने से 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी लेकर 609.02 अरब डॉलर हो गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.3 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 11.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 540.2 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.14 अरब डॉलर बढ़कर 45.2 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 25 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 15.8 करोड़ लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.2 अरब डॉलर हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »