26 Apr 2024, 12:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भा‍रतीय रेलवे की कमाई में 49% की बढ़ोतरी, 8 महीने में हुई कमाए इतने करोड़ रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2021 2:48PM | Updated Date: Dec 11 2021 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय रेल की पूर्व मध्य रेलवे की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) को मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 8 महीने यानि अप्रैल 2021 से लेकर नवंबर 2021 तक 14184.38 करोड़ रुपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई। रेलवे की ये आय पिछले साल के नवंबर महीने तक प्राप्त हुई कुल आय 9534.19 करोड़ रुपये की तुलना में 48.77 प्रतिशत ज्यादा है। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि उनकी ये आय यात्री यातायात, माल ढुलाई सहित अन्य सभी स्रोतों से प्राप्त हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष के नवंबर महीने तक यात्री यातायात से 1620.11 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई। यह आय पिछले वर्ष के नवंबर महीने तक की प्राप्त आय की तुलना में लगभग दोगुनी है।
 
जबकि इस साल के सिर्फ नवंबर महीने में यात्री यातायात से 224.05 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि अर्थात नवंबर, 2020 में यात्री यातायात से प्राप्त आय 119.53 करोड़ रुपए की तुलना में 87.44 प्रतिशत अधिक है। यात्री सेवा के अलावा माल ढुलाई के क्षेत्र में भी उत्तर मध्य रेलवे की आय में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2021-22 के नवंबर महीने तक पूर्व मध्य रेल द्वारा 104.56 मिलियन टन का माल लदान किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किए गए माल लदान 86.76 मिलियन टन की तुलना में 20.52 प्रतिशत ज्यादा है। पूर्व मध्य रेल द्वारा की गई इस ढुलाई से पिछले वर्ष की तुलना में 39.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12316.20 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इसी क्रम में अन्य कोचिंग से प्राप्त आय में भी 126 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह पिछले वित्तीय वर्ष के नवंबर महीने तक अन्य कोचिंग से प्राप्त आय 66.57 करोड़ रुपये की तुलना में 150.73 करोड़ रुपये रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »