08 May 2024, 17:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Gold-Silver Price: सोने के भाव में तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें ताजा कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2021 5:28PM | Updated Date: Dec 10 2021 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत शुक्रवार को 61 रुपये की तेजी के साथ 47,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, इसकी वजह रुपये में गिरावट आना है। पिछले कारोबार में, बहुमूल्य धातु 46,952 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी 615 रुपये की गिरावट के साथ 59,273 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबार में चांदी 59,888 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, भारतीय रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ शुक्रवार को 75.78 पर बंद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,773 डॉलर प्रति औंस और चांदी फ्लैट 21.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

HDFC सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतें कोमैक्स पर स्पॉट गोल्ड की कीमतों के मुताबिक कमजोरी के साथ ट्रेड कर रही थीं। सोने की कीमतें हल्की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,773 डॉलर प्रति औंस के करीब रहीं। उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों की मांग कम हुई है। फ्यूचर्स ट्रेड में सोने की कीमतें शुक्रवार को 8 रुपये बढ़कर 47,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स 8 रुपये या 0.02 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 47,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे। यह 8,889 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर के लिए है।
 
दूसरी तरफ, फ्यूचर्स ट्रेड में चांदी की कीमतें 249 रुपये की गिरावट के साथ 60,549 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स 249 रुपये या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 60,549 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ये कीमतें 15,141 लोट्स के बिजनेस टर्नओवर में है। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी और महानगर कोलकाता में सोने की कीमत 48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, इस शहर में चांदी को 61,600 रुपये प्रति किलोग्राम में खरीदा जा सकता है। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई महानगर में सोने की कीमत 47,644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है। महाराष्ट्र की राजधानी में चांदी का दाम 60,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अगले दो महीनों में गोल्ड में अस्थिरता की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि नए स्ट्रेन पर पैनी नजर रखते हुए और देश-विदेश प्रतिबंधों के साथ कैसी प्रतिक्रिया करते हैं, यह ज्यादा अहम होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »