26 Apr 2024, 06:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा BJP ने अमरिन्दर के खिलाफ प्रदर्शन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 8:21PM | Updated Date: Sep 15 2021 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की उस टिप्पणी को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जिसमें किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर या इस पड़ोसी राज्य में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने का सुझाव दिया गया था। आलोचनाओं के बीच अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को किसान संगठनों पर उनकी अपील को 'राजनीतिक रंग' देने का आरोप लगाया था।
 
BJP कार्यकर्ताओं और उसकी युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने कई जगहों पर पंजाब के CM का पुतला फूंका। वरिष्ठ BJP नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान से साबित होता है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश है। ग्रोवर ने कहा, "अमरिंदर सिंह को केवल अपने राज्य की अर्थव्यवस्था की चिंता है, लेकिन अगर अन्य राज्य प्रभावित होते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं होती है।" अंबाला में BJP कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार चौक पर प्रदर्शन किया। जींद, गुड़गांव, करनाल, फतेहाबाद, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन होने की खबरें हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »