27 Apr 2024, 01:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिम पोर्टेबिलिटी की तरह बदले LPG Distributor, सिलेंडर बुकिंग की दिक्‍कत होगी खत्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2021 7:42PM | Updated Date: Sep 7 2021 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार उपभोक्‍ताओं की सहूलियतें बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में अब रसाई गैस उपभोक्‍ताओं (LPG customers) को एलपीजी सिलेंडर भरवाने (LPG Cylinder Refill) के लिए गैस डिस्‍ट्रीब्‍यूटर खुद चुनने की आजादी मिल गई है। बता दें कि अब तक ग्राहक सिर्फ तय डिस्ट्रीब्यूटर से ही गैस सिलेंडर भरवा सकते हैं। अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए नई व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके तहत ग्राहक टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की ही तरह एलपीजी गैस वितरक (LPG Distributor) की सर्विस पसंद नहीं आने पर जब चाहें रिफिल पोर्टेबिलिटी का फायदा ले सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल ने ‘वन ऐप’ नाम से मोबाइल ऐप बनाया है।

रसाई गैस उपभोक्‍ता ऐप के अलावा इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट cx।indianoil।in पर जाकर भी एलपीजी सिलेंडर वितरक का चुनाव कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ग्राहक अपने हिसाब से रिफिल डिस्ट्रीब्यूटर का चुनाव कर सकते हैं। ऐप और वेबसाइट दोनों पर ग्राहकों को अपने क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर्स की पूरी लिस्‍ट के साथ ही सर्विस को लेकर दूसरे ग्राहकों की ओर से दी गई रेटिंग का भी पता चल जाएगा। ऐसे में अगर डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग खराब हुई तो ग्राहक आसानी से दूसरे रसोई गैस वितरक का चुनाव कर सकेंगे। आईओसी के मुताबिक, ग्राहक बुकिंग के समय ही पसंदीदा ड्रिस्ट्रीब्यूटर का भी चयन कर सकेगा। बता दें कि अगर आपका गैस कनेक्‍शन किसी दूसरी कंपनी से है तो आपको उसके ऐप या वेबसाइट से बुक कराने पर कंपनी के डिस्‍ट्रीब्‍यूटर से ही सिलेंडर मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »