26 Apr 2024, 12:21:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल डीजल में कोई बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2021 11:18AM | Updated Date: Aug 25 2021 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के तेजी के बावजूद बुधवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत रही। मंगलवार को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.49 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। ।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृध्दि होने के बावजूद कल कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी है। कल कारोबार की समाप्ति के समय ब्रेंट क्रूड 2.48 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 71.05 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2.08 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 67.54 डॉलर पर बंद हुआ था।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली————— 101.94——————    88.92
मुंबई-—————  107.52——————     96.48
चेन्नई—————-99.20 -—————-      93.52
कोलकाता———101.82—————-—     91.98
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »