29 Mar 2024, 17:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 6:42PM | Updated Date: Dec 28 2020 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के दम पर अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 73.49 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा लगातार लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 21 पैसे की बढ़त में 73.55 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी।
 
रुपया आज तीन पैसे की बढ़त में 73.52 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। पूरे दिन यह 73.48 रुपए प्रति डॉलर और 73.61 रुपए प्रति डॉलर के सीमित दायरे में रहा। अंत में 73.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक आज 0.20 प्रतिशत से अधिक टूट गया जिससे रुपया मजबूत हुआ। सेंसेक्स में 380 अंक की तेजी से भी रुपए को बल मिला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »