29 Mar 2024, 15:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगई की मार - महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, बढ़ गए इतने दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2020 12:42PM | Updated Date: Dec 15 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच गैस सिलेंडर की कीमतों में इफाजा हुआ है। कोरोना वायरस के कारण पहले ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। ऑयल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी है। वहीं 5 किग्रा के सिलेंडर के दाम में 18 रुपए और 19 किलो के सिलेंडर में 36.50 रुपए का इजाफा ऑयल कंपनियों ने किया है।
 
देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी आईओसी के अनुसार, अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के दाम 644 रुपए हो गए हैं। जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में भी इसकी कीमत 644 रुपए हो गई है। कोलकाता में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का गैस सिलेंडर अब 670.50 रुपए में मिलेगा। यहीं सिलेंडर चेन्नई में 660 रुपए की कीमत पर उपभोक्ताओं को मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »