26 Apr 2024, 17:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अदरक के भाव गिरने से किसान परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2020 4:03PM | Updated Date: Dec 9 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाहन। हिमाचल प्रदेश में अदरक का गढ़ माने जाने वाले जिला सिरमौर जिले में अदरक के दामों में भारी गिरावट आने से उत्पादक परेशान हैं। पिछले सप्ताह में अदरक के दाम 20 रुपए से गिरकर 10 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अदरक के दामों में लगातार आ रही गिरावट के चलते किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों को कोरोना महामारी के इस दौर में फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी तो वहीं किसानों की इस उम्मीद पर पानी फिर गया है। जिला सिरमौर के रेणुका क्षेत्र में 1600 हेक्टेयर भूमि पर अदरक की फसल उगाई जाती है। इस बार अदरक के दाम गिरने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। किसान अदरक को बेचने के बजाय अब स्टोर करना ही उचित समझ रहे हैं। गत वर्ष जहां अदरक इन दिनों 50 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा था तो वहीं इन दिनों स्थानीय मंडियों में 10 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसे में किसानों की चिंता और मायूसी जायज है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »