26 Apr 2024, 18:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना काल में नोब्रोकरहूड का 5 और शहरों में विस्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 2:25PM | Updated Date: Oct 9 2020 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोब्रोकर के विजिटर, सोसाइटी और पेमेंट्स मैनेजमेंट ऐप नोब्रोकरहूड का कोरोना काल में विस्तार करते हुये पांच नये शहरों में पहुंच सुनिश्चित की गयी है। उसने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसका कोलकाता, अहमदाबाद, नागपुर, जयपुर और कोच्चि में विस्तार किया गया है। इससे पहले यह बेंगलुरू , मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध था।
 
उसने कहा कि लॉकडाउन शुरू होते ही रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीद के बारे में अनिश्चितता की स्थिति में लोगों को परेशान कर दिया था, तब ऐप ने रातोंरात ग्रॉसरी स्टोर शुरू किया और किराना सामान के दिग्गजों- बिगबास्केट और आईटीसी के साथ पार्टनरशिप की, ताकि सोसाइटी में लोगों को डिलीवरी कराई जा सके। उसने निवासियों को कोविड-19 के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए नई सुविधाओं की पेशकश की है।
 
इनमें से कई फीचर अपने तरह के पहले हैं, जैसे चेहरे की पहचान का उपयोग करते हुए टचलेस एंट्री जो निवासियों और लगातार आने वाले विजिटरो जैसे घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों को बिना शारीरिक संपर्क के पहचान करती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सोसाइटी में प्रवेश करने वाले विजिटर संक्रमण के किसी भी जोखिम में न आएं, इस ऐप को आरोग्य सेतु के साथ भी एकीकृत किया गया है। ऐप पर हेल्थ ट्रैकर फीचर सुरक्षा के लिहाज से लॉन्च किया गया था। अगर कोई विजिटर आता है तो यह सोसाइटी के पास कंटेनमेंट जोन के बारे में हाइपरलोकल डिटेल्स देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »