नई दिल्ली। सरकार 47 ऐसे और चीइनीज ऐप को प्रतिबंधित करने की तैयारी कर रही है जो पहले प्रतिबंधित 59 ऐप में से ही कुछ के नकल हैं। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आधिकारियों का कहना है कि 47 ऐसे ऐप की पहचान की गयी है जो पहले प्रतिबंधित किये गये ऐप से ही मिलजुलते हैं। इस संबंध में शीघ्र ही सूची जारी की जायेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने टिकटॉक , शेयरइट, हेलो , यूसी ब्राउजर जैसे लोकप्रिय ऐप सहित 59 ऐप को पिछले महीने प्रतिबंधित किया था।