26 Apr 2024, 16:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खुशखबरी : सरकार मज़दूरों के खाते में दोबारा देने जा रही 5,000 रुपए, रजिस्ट्रेशन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 3:39PM | Updated Date: May 11 2020 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के श्रम मंत्रीगोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में काफी मज़दूर रहते हैं लॉकडाउन की वजह से लगभग काम बंद हैं जिससे उन्हें अपना जीवन चलाने में काफी दिक्कतें हो रही है इसलिए सरकार ने पहले भी मज़दूरों के खाते में 5000 दिया था और अब एक फिर यानी कल से सरकार मज़दूरों के खाते में दोबारा 5,000 रुपए देने जा रही है। ये पैसे रजिस्टर मज़दूरों को ही दिया जा रहा है।
 
पहले भी 40,000 मज़दूरों को पैसे दिए गए थे और अब फिर उन्हें 5000 रुपए दिए जा रहें है ताकि वे अपनी जिंदगी आसान बना सकें। कई मज़दूरों ने बताया कि उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा इसलिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बदली जा रही है। दिल्ली में15 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है यह 15 से लेकर 25 मई तक जारी रहेगा। वेबसाइट लिंक 15 मई को उपलब्ध कराई जाएगी। 25 मई के बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया होगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »