26 Apr 2024, 14:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ये है दुनिया का सबसे लम्बा पिज्जा, गिनीज़ वर्ल्ड बुक में लम्बाई किलोमीटर मे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 12:56PM | Updated Date: May 11 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस दुनिया में कई अजीबोगरीब विश्व रिकार्ड बनाएं जाते है, जिसके बारे में जानकर कई बार हमे हैरत होती है। आज हम एक ऐसे ही विश्व रिकार्ड के बारें में बताने जा रहे है, जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज किया गया है। आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे पिज्जे के बारें में बताने जा रहे है, जो अमेरिका के California के Los Angeles में तैयार किया गया था। बता दे कि इसे करीब 100 से भी अधिक शेफ़ ने मिलकर एक बनाया था, जो करीब 2 किलोमीटर लम्बा है।
 
बता दे कि इस पिज्जे को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा मानकर दर्ज कर लिया है। जानकारी के लिए बता दे कि इस पिज़्ज़ा को बनाने में 3,632 किलोग्राम आटा, 1,634 किलोग्राम चीज़ और 2,542 किलोग्राम साल्सा सॉस लगा है। इसे बनाने में करीब आठ घंटे का समय लगा। जानकारी के​ लिए बता दे कि इसे बनाने वाली कम्पनी का नाम Pizzaovens.Com है, जो अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब रहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »