26 Apr 2024, 13:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव, किसी में नहीं थे वायरस के लक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2020 2:01PM | Updated Date: May 10 2020 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन सभी की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उड़ान की ड्यूटी के लिए 72 घंटे पहले ये टेस्ट किया जाता है। ये सभी मुंबई में स्थित हैं। इन सभी में कोरोना वायरस को कोई लक्षण नजर नहीं आए थे। पायलटों ने हाल ही में गुआंगज़ौ के लिए कार्गो उड़ानों में से एक का संचालन किया था।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3277 नए मामले सामने आए हैं और वायरस की वजह से 127 लोगों की मौत हुई है। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब साठ हजार यानी 62939 हो गए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में इस वक्त 41472 एक्टिव केस हैं । कुल मामलों में से अब तक 19357 लोग ठीक हो चुके हैं और करीब 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र हैं। यहां कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 20228 हो गई है। देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाकर फिलहाल, 17 मई तक के लिए कर दिया है। इस बार लॉकडाउन के नियमों में थोड़ी ढील दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामले पिछले साल चीन के वुहान शहर में आया था। इसके बाद ये बाकी देशों में फैलना शुरु हो गया। फिलहाल, भारत समेत कई बड़े देश कोरोना की वैस्कीन खोजने में लगे हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »