26 Apr 2024, 16:04:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 22वें सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2020 11:53AM | Updated Date: Mar 1 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्वर्ण भंडार में बड़ी वृद्धि के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 22वें सप्ताह बढ़ता हुआ 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 476.12 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में 2.90 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 476.12 अरब डॉलर पर पहुँच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 476.09 अरब डॉलर पर पहुँच गया था। 

केंद्रीय बैंक के अनुसार, 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 49 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 441.46 अरब डॉलर रह गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार 53.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.66 अरब डॉलर हो गया और इसके दम पर ही कुल विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »