27 Apr 2024, 02:33:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 470 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 5:38PM | Updated Date: Feb 7 2020 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 19वें सप्ताह बढ़ता हुआ 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 470 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 461 अरब डॉलर बढ़कर 471.30 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 19वाँ सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 466.69 अरब डॉलर पर रहा था। 
 
पिछले 19 सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 42.73 अरब डॉलर बढ़ चुका है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.33 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 437.25 अरब डॉलर पर पहुँच गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार भी 28.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 29 अरब डॉलर का हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.62 अरब डॉलर पर स्थिर रहा जबकि विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »