28 Mar 2024, 19:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हवाई यात्राओं पर खर्च हुए करीब 90 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:38PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले लगभग छह महीने से अधिक समय में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और अन्य विभिन्न अधिकारियों की हवाई यात्राओं पर करीब 90 लाख रुपए की राशि खर्च हुई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि 11 दिसम्­बर, 2018 से 20 जून, 2019 तक प्रदेश में मुख्­यमंत्री, मंत्रीगणों, मुख्­य निर्वाचन अधिकारी, मध्­यप्रदेश तथा अन्­य निर्वाचन आयुक्­तों, अधिकारियों एवं प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा कुल 147 हवाई यात्रायें की गईं। इन पर कुल व्­यय राशि 90 लाख 95 हजार 450 रुपए रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »