29 Mar 2024, 01:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब शिवराज को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? MP सहित इन राज्यों पर भी BJP की कड़ी नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2021 3:05PM | Updated Date: Sep 25 2021 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अगले साल उत्तराखंड, गुजरात, UP, पंजाब सरीखे कुल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसके बाद कर्नाटक में भी चुनाव होने हैं। ऐसे में अब BJP लगातार अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में लगी हुई है। कई राज्यों के नेतृत्व में बड़े फेरबदल के बाद अब पार्टी अन्य अपने शासित राज्यों की जमीनी नब्ज को टटोलने में लगी हुई है। यही वजह है कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और MP जैसे राज्यों के नेतृत्व को लगातार दिल्ली तलब कर रही है। इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का लगातार दिल्ली दौरा चल रहा है। ताजा हालात MP पर है।
इस बीच प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान की बुधवार को दिल्ली में BJP अध्यक्ष JP  नड्डा से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीते दो माह में शिवराज चौहान की दिल्ली यात्राओं को लेकर कई तरह की अटकलें रहीं हैं। माना जा रहा है कि दो माह में अब तक लगभग 5 बार शिवराज दिल्ली की दौड़ लगा चुके हैं।
 
दरअसल, खंडवा लोकसभा सीट को लेकर होने वाला उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन भाजपा भावी बदलाव की संभावनाओं में इस उपचुनाव की रणनीति को भी साथ लेकर चल रही है। बता दें कि है कोरोना की दूसरी लहर के बीच दमोह विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को करारी मात झेलनी पड़ी थी। चुनाव आयोग इस महीने जो उपचुनाव करा रहा है उसके साथ उसने विभिन्न राज्यों की खाली सीटों को लेकर भी राज्यों के प्रशासन से चर्चा की थी। तब मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा था कि राज्य में बाढ़, त्यौहार व महामारी के चलते अभी स्थितियां ठीक नहीं है इसलिए त्यौहारों के बाद चुनाव कराए जाने चाहिए। वहीं, कर्नाटक में भी भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नसीहत दे डाली है कि अकेले मोदी लहर के दम पर राज्य चुनाव को नहीं जीता जा सकता है। इधर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के सीएम जय राम ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर क्रमश: अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हुए हैं। हरियाणा सरकार किसान आंदोलन के बाद से लगातार बैकफुट पर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »