26 Apr 2024, 17:33:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-हरियाणा और UP में झमाझम बारिश जारी, इन राज्यों में जारी अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2021 3:02PM | Updated Date: Sep 24 2021 7:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्यों में मानसून  का अंतिम दौर निकट है, जिसके चलते कई राज्यों में अभी भी बारिश  हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं अन्य राज्यों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर दो बजे दिल्ली के कई इलाकों में रूक रूक कर बारिध हुई।
 
मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि शुक्रवार को उत्तर भारत के क्षेत्र में आसमान बादलों से घिरा है। यहां गरजन के साथ बारिश होगी। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी बादल छाए हुए हैं, इन इलाकों में बारिश की पूरी संभावना है।
बता दें कि 26 सितंबर तक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और दिल्ली में येलो अलर्ट किया गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, इन राज्यों में भी बारिश की पूरी संभावना है। देश के कई राज्यों में आज से आगे 24 घंटे में बारिश होगी। यूपी, दिल्ली, पंजाब, एनसीआर, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान में आज बारिश होगी। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, कोंकण, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »