26 Apr 2024, 15:02:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM बनने को अड़े नवजोत सिद्धू, इस फार्मूले पर होगा CM-Deputy CM का चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 12:12AM | Updated Date: Sep 19 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में CM  पद को खींचतान जारी है। हालांकि, नए CM का ऐलान रविवार सुबह होगा। इस बीच पंजाब कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आई है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के CM बनने के लिए अड़ गए हैं। इसे लेकर ऑब्जर्वर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आलाकमान से बात की है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस आलाकमान की ओर कोई जानकारी नहीं आई है कि पंजाब की कमान किसे सौंपी जाएगी? लेकिन, विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब में नए फार्मूले पर CM और उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू, अंबिका सोनी, प्रताप सिंह बाजवा, विजय सिंगला CM की रेस में हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवनोत सिंह सिद्धू अब अपने हाथ में पंजाब कमान लेना चाहते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए वे अड़े हुए हैं। पंजाब में इस बार CM के साथ उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। पंजाब सीएम और डिप्टी सीएम पर फैसला कांग्रेस आलाकमान रविवार को करेगा। बताया जा रहा है कि अगर पंजाब में मुख्यमंत्री सिख होगा तो उप मुख्यमंत्री हिंदू और अगर मुख्यमंत्री हिंदू होगा तो उपमुख्मंत्री सिख होगा। 
 
पंजाब के सियासी मसले को लेकर दिल्ली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में नए सीएम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। वहीं, चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इस बैठक में विधायकों ने नए सीएम पर फैसला लेने के लिए सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। नए सीएम पर अब फैसला सोनिया गांधी लेंगी। नवजोत सिंह सिद्धू के सीएम बनने की चर्चा के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अपने देश की खातिर, मैं पंजाब के CM के लिए उनके (नवजोत सिंह सिद्धू) नाम का विरोध करूंगा। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। पाकिस्तान के PM इमरान खान सिद्धू दोस्त हैं। सिद्धू के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ भी संबंध हैं। अमरिंदर सिंह ने एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने इस्तीफे से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन किया था, लेकिन उन्होंने 'आई एम सॉरी अमरिंदर' बोल दिया.
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »