26 Apr 2024, 06:08:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक HC ने करप्शन मामलें में येदियुरप्पा और उनके बेटे को जारी किया नोटिस..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 7:23PM | Updated Date: Aug 5 2021 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

CM की कुर्सी से हटने के बाद B S येदियुरप्पा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में कर्नाटक  HC ने B S येदियुरप्पा को नोटिस जारी किया है। हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े इस मामले में राज्य के पूर्व CM बी एस येदियुरप्पा, उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र और अन्य लोगों को यह नोटिस जारी हुआ है। इन सभी को 17 अगस्त को सुबह 10.30 बजे अदालत में हाजिर होने का निर्देश भी दिया गया है। यहां बता दें कि बी वाई विजयेंद्र अभी राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष भी हैं।
 
दरअसल एक्टिविस्ट टी जे अब्राहम की एक याचिका पर सुनाई के दौरान अदालत ने यह आदेश जारी किया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आवासीय परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, उनके बेटे, उनके परिवार के सदस्यों, पूर्व मंत्री एस टी सोमशेखर और भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ नोटिस जारी किया। इससे पहले इस साल आठ जुलाई को विशेष अदालत द्वारा जारी आदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और तत्कालीन मंत्री सोमशेखर पर मुकदमा चलाने के लिए अनुमति मांगने वाली याचिका खारिज कर दी गई थी। 
 
जिसके बाद याचिकाकर्ता ने विशेष अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसपर उच्च न्यायलय ने यह नोटिस जारी किया है। यह मामला बेंगलोर विकास प्राधिकरण की एक आवासीय परियोजना के लिए कथित तौर पर रिश्वत प्राप्त करने से संबंद्धित है। आरोप है कि कोलकाता में एक फर्जी कंपनी के माध्यम से रिश्वत मांगी गई और भुगतान भी किया गया था, जिसमें येदियुरप्पा और उनके रिश्तेदार शामिल थे। इस मामले में समय-समय पर जांच की मांग भी उठती रही है। इस विषय पर कर्नाटक विधानसभा में भी उस वक्त चर्चा हुई थी, जब विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने एक अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था और कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, येदियुरप्पा और उनके बेटे अपने ऊपर लगे आरोपों को पहले ही सिरे से खारिज कर चुके हैं और कहा है कि इस विषय में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि बी एस येदियुरप्पा ने हाल ही में कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद बसवराज बोम्मई राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »