26 Apr 2024, 16:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजस्थान में अब तक दो करोड़ ग्यारह लाख अड़तीस हजार से अधिक कोरोना टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 3:52PM | Updated Date: Jun 21 2021 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक दो करोड़ ग्यारह लाख अड़तीस हजार से अधिक कोरोना टीके लग चुके है। चिकित्सा विभाग के अनुसार रविवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी दो करोड़ ग्यारह लाख 38 हजार 205 खुराक लग चुकी हैं। इनमें एक लाख तीन हजार 395 टीके निजी अस्पतालों में लगाये गये। रविवार को चार लाख आठ हजार 48 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक तीन लाख छह हजार 428 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे।
 
अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 75 लाख 65 हजार 873 पहली खुराक जबकि 35 लाख 72  हजार 332 दूसरी खुराक शामिल हैं। गत 20 जून को पहली खुराक के तीन लाख 65 हजार 317 जबकि 42 हजार 731 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 55 लाख 40 हजार 458 पहली एवं 18 लाख पांच हजार 151 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। रविवार को इन आयु के 5900 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 17 हजार 875 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।
 
इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 61 लाख 50 हजार 448 लोगों को पहली जबकि नौ लाख 88 हजार 831 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। बीस जून को 45 से 59 आयु वर्ग के 52 हजार 542 लोगों को पहली जबकि 24 हजार 105 लोगों को दूसरी खुराक लगी। गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 47 लाख 94 हजार 678 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 4063 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। रविवार को 18 से 44 आयु के तीन लाख छह हजार 428 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक जबकि 582 लोगों इसकी दूसरी खुराक लगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »