27 Apr 2024, 10:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 17,378 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 3:18PM | Updated Date: Jun 21 2021 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,378 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो इससे पहले की इसी अवधि के 17611 से मामूली कम है। देश में कोरोना संक्रमितो की कुल संख्या इस समय 5,334,204 है। संघीय प्रतिक्रिया केन्द्र ने सोमवार को बताया कि देश के 85 क्षेत्रों से 17,378 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 2664 मरीजों में कोई लक्षण नहीं है और कोराना मामलों की बढोत्तरी दर इस समय 0.33 प्रतिशत है। राजधानी मॉस्को में प्रतिदिन संक्रमण आंकड़ा 7584 है और इससे एक दिन पहले 8305 मामले सामने आए थे। इसके बाद मॉस्को क्षेत्र में 1118, सेंट पीटर्सबर्ग में 1046 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।
 
प्रतिक्रिया केन्द्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से 440 लोगों की मौतें हुई और इससे एक दिन पहले यह  आंकडा 450 था। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर129,801 है। इसी अवधि में 8361 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और अब तक कोरोना के 4,878,333 मरीज ठीक हो चुके हैं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »