26 Apr 2024, 19:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

94 छात्रों और 8 कर्मचारियों का अपहरण, तीन बच्चों की हत्या के बाद शव मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 12:44AM | Updated Date: Jun 21 2021 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कडूना। नाइजीरिया में 3 स्कूली छात्रों का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल से मिली जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में 94 स्कूली बच्चों और 8 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद आज 3 के शव बरामद हुए हैं।

इलाके में फिरौती के लिए अपहरण की इस घटना से दहशत का माहौल है। साल 2020 के आखिरी महीनों से यहां अपहरण की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी हुई है। साथ ही इलाके के लोग वहां की सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वो कानून व्यवस्था बनाए रखने अक्षम हैं।

देश के केब्बी राज्य के सुदूर शहर बिरिन याउरी में संघीय सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल मुस्तफा यूसुफ ने बताया कि अगवा किए गए छात्रों में दो लड़कियों और एक लड़के का शव बरामद किया गया है। सभी मृत छात्रों के पौरें में गहरे घाव देखे गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, अगवा किए गए 9 बच्चों को बचा लिया गया है। लेकिन 82 छात्र और 8 कर्मचारी अभी भी अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त में हैं। इस गंभीर मामले में सुरक्षा बल बहुत ही सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

यूसुफ ने बताया कि, अपहरणकर्ता छात्रों की आड़ लेकर जंगल में छुपे हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने छात्रों के फोन का इस्तेमाल करके उनके माता-पिता से करीब 60 मिलियन नायरा (146,341 डॉलर) की फिरौती मांगी है।

फिरौती की रकम मांगने वाले अपहरण के मामलों से नाइजीरिया में दहशत का माहौल है। हथियारबंद किडनैपर उत्तरी नाइजीरिया के स्कूलों में घुसकर छात्रों को ले जाते हैं। यह बीते साल दिसंबर से जारी है। इस साल फरवरी में अपहरण का एक मामला सामने आया था, जो अब तक का सबसे खराब माना जा रहा है। यह मामला गर्वंमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल का है। इसमें 279 छात्राओं को किडनैप कर लिया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »