26 Apr 2024, 12:02:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

LJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 1:13PM | Updated Date: Jun 20 2021 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां शुरु हो गई। लोजपा की बैठक शुरु होने से पहले पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक और अपने पिता दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। बाद में कार्यकारिणी के सदस्यों को पार्टी संविधान की शपथ दिलाई गई।
 
लोजपा पर नियंत्रण को लेकर चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच संघर्ष चल रहा है। पिछले दिनों लोजपा के छह सांसदों में से चार ने पारस को संसदीय पार्टी का नेता चुन लिया था और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपनी सहमति देने का अनुरोध किया था। बिरला ने भी अपनी मंजूरी दे दी थी। बाद में पारस ने पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जिसमे पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया । इसके बाद पारस पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। 
 
पासवान ने कल ही बिरला से मिलकर अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। पसवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में बुलाई गई बैठक को अवैध बताया है। पारस ने आज बुलाई गई बैठक को अवैध करार दिया है और कहा है कि जो भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे वे स्वत: निलंबित समझे जायेंगे। इस बीच दोनो गुटों ने असली लोजपा होने को लेकर चुनाव आयोग में भी अपील की है । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »