27 Apr 2024, 09:03:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जामनगर में होगा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2021 7:19PM | Updated Date: Jun 19 2021 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात के जामनगर में रविवार को ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ में 3805 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कियें जायेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि  ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ में कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर 3805 दिव्यांगजनों को 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 6225 सहायक और सहायता उपकरण निशुल्क वितरित किये जायेंगे।
 
उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री  विजय रुपाणी मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअली उपस्थित होंगे। केंद्रीय सामाजिक न्­याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचंद गहलोत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। गुजरात के ग्रामीण विकास, मत्स्य और परिवहन मंत्री  रणछोड़ भाई फलदू, राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ईश्वर भाई परमार, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और कुटीर उद्योग राज्य मंत्री  धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जामनगर की सांसद पूनमबेन माडम, नवसारी के सांसद सी. आर पाटिल के साथ साथ डीईपीडब्लूडी, एलिम्को और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »