26 Apr 2024, 10:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी के करीबी AK शर्मा को BJP ने UP विधानसभा चुनाव से पहले दी बड़ी जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2021 6:31PM | Updated Date: Jun 19 2021 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। PM  नरेंद्र मोदी के करीबी व पूर्व  IAS भाजपा एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा  बीते कई दिनों से UP राजनीति में चर्चा का केंद्र रहे।  पार्टी ने आज उन्हें BJP का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं।  प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के खास एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है।  शर्मा को संगठन और सरकार में जगह देने के लिए पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म था। मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के IAS अफसर रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के 2 वर्ष बाकी रहने से पहले ही स्वैछिक सेवानिवृति ली और सक्रिय राजनीति में उतरने के साथ BJP में शामिल हो गए।  अरविंद कुमार शर्मा को BJP ने UP में विधान परिषद सदस्य बनाया है।  इसके बाद से ही उनको UP की CM योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। AK शर्मा को अब BJP के BJP संगठन में शामिल किया गया है। उनको पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

AK शर्मा के अलावा 2 प्रदेश मंत्री को भी नियुक्त किया गया है।  लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी के विभिन्न मोचरें के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की प्रांशुदत्त द्विवेदी (फरूर्खाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »