26 Apr 2024, 17:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

Global Vaccination में तेजी को WHO ने भारत से मांगी मदद, कई देशों में हुई Vaccine की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2021 3:18PM | Updated Date: Jun 19 2021 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। WHO  ने Global Vaccination में तेजी लाए जाने के लिए भारत और सीरम इंस्टीट्यूट से मदद मांगी है। कई देशों में vaccine की कमी होने के कारण दूसरी खुराक देने में दिक्कत आ रही है। सीरम इंस्टीट्यूट एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन का विश्व में सबसे बड़ा निर्माता है।

WHO  डायरेक्टर जनरल के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस एल्वार्ड ने बताया कि कई देश ऐसे हैं, जहां पर कोविशील्ड वैक्सीन का एक डोज दिए जाने के बाद दूसरे डोज की कमी हो गई है। यह कमी तीस से चालीस देशों में चल रही है। इसको दूर करने के लिए भारत सरकार और सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मदद मांगी गई है। ब्रूस एल्वार्ड ने बताया कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के देशों में वैक्सीन की ज्यादा किल्लत है। भारत के पड़ोसी नेपाल और श्रीलंका जैसे देश कोरोना की कई लहर का सामना कर रहे हैं। WHO ने हाल के महीनों में कोवैक्स अभियान के तहत आठ करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »