27 Apr 2024, 09:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आलोक यादव का ‘आसमां है पिता’ का गजल विडियो जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 8:53PM | Updated Date: Jun 18 2021 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के भविष्य निधि आयुक्त और प्रख्यात गजलकार आलोक यादव का गजल विडियो ‘आसमां है पिता’ का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। ‘पिता’ को समर्पित इस गज़ल को मशहूर गायक जोड़ी अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने संगीतबद्ध किया है और इसे गाया है। यादव ने बताया कि इस वीडियो को मुंबई की कंपनी रेड रिबन म्यूजिक ने यूट्यूब सहित सभी डिजिटल म्यूजिक चैनलों पर जारी किया है। 
इससे पूर्व भी यादव की एक अन्य गजल का वीडियो इसी गायक जोड़ी की आवाज़ में इसी कंपनी से जारी हो चुका है। उनकी की गजलों को कविता सेठ जैसे मशहूर गायकों ने भी आवाज़ दी है। उनकी गजलें रेख्ता और कविता कोश जैसी प्रतिष्ठित वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध हैं । 
इस अवसर पर गायक उस्ताद अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने कहा, ‘‘अदब में माँ पर बहुत कुछ लिखा गया है लेकिन पिता पर बहुत कम लिखा गया है और उस में इस गज़ल का खास मकाम है। इसमें पिता और संतान के सम्बन्धों पर बहुत बारीकी से रौशनी डाली गई है। इसके सभी शेर बेहद खूबसूरत और मर्मस्पर्शी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »