26 Apr 2024, 11:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और रूस राजनयिक मिशनों की चुनौतियों की जांच पर सहमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2021 6:09PM | Updated Date: Jun 17 2021 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका और रूस राजनयिक मिशनों के काम में आने वाली चुनौतियों की जांच करने पर सहमत हो गये हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बिडेन ने जिनेवा में बुधवार को एक बैठक में दोनों देशों के राजदूतों की वापसी पर सहमति व्यक्त की है और फिलहाल अपनी राजधानियों के संपर्क में हैं। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अपने राजदूतों के उनकी संबंधित राजधानियों में लौटने के महत्व पर सहमत हुए हैं। उम्मीद है कि फिलहाल यहां मौजूद राजदूत जॉन सुलिवान ने भी अपनी तैयारी कर ली है और वह मॉस्को वापस जाने के लिए तैयार हो रहे होंगे वहीं राजदूत अनातोली एंटोनोव वापस वाशिंगटन आएंगे। यह समझौता और अधिक व्यापक रूप से यह देखने के लिए किया गया है कि क्या हम अपने राजनयिक मिशनों को बनाये रखने में आने वाली चुनौतियों के बीच काम जारी रख सकते हैं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »