29 Mar 2024, 02:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला द्वारा वैक्सीन की खरीद के लिए दिया गया फंड मुक्त करे अमेरिका: मादुरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 3:12PM | Updated Date: Jun 12 2021 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका से मांग की है कि वह कोवैक्स योजना के तहत देश की ओर से कोरोना के टीकों की खरीद के लिए किये गये भुगतान पर से पाबंदी हटाये। एक दिन पहले वेनेजुएला के विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रेजा ने कोवैक्स अधिकारियों के एक पत्र को सार्वजनिक किया जिसमें कहा गया है कि कुल 46 लाख डॉलर के चार भुगतानों को अवरुद्ध कर दिया गया है। वेनेजुएला ने वैक्सीन के लिए 10 करोड़ डॉलर से अधिक के कुल 12 भुगतान किये हैं।
 
मादुरो ने शुक्रवार को सार्वजनिक संबोधन में कहा, ‘‘यह आपराधिक चोरी है, ये आपराधिक प्रतिबंध हैं, वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की आपराधिक कार्रवाई है। मैं मांग करता हूं कि जो बिडेन प्रशासन टीकों की खरीद के लिए फंड को अवरूद्ध करना बंद करे।’’ उन्होंने कहा कि कोवैक्स प्रणाली को वैक्सीन की आपूर्ति शुरू करने के लिए पर्याप्त फंड मिल चुका है। इसके लिए वेनेजुएला ने 10 करोड़ डालर से अधिक का भुगतान किया है।
 
वेनेजुएला अपने वैक्सीन अभियान के लिए डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व वाली कोवैक्स योजना के माध्यम से रूस के स्पूतनिक वी वैक्सीन के साथ-साथ चीन के सिनोफार्म और एस्ट्राजेनेका की आपूर्ति पर निर्भर है। गौरतलब है कि अमेरिका ने मादुरो को इस्तीफे के लिए मजबूर करने के प्रयास में 2017 से वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगाये हैं। मादुरो पर अमेरिका ने भ्रष्टाचार, मानवाधिकारों के उल्लंघन और 2018 के चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »