29 Mar 2024, 11:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली सरकार: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों सभी डिलीवरी एजेंट्स को लगवाएं वैक्‍सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 9:19PM | Updated Date: Jun 10 2021 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग को Amazon, Flipkart, Zomato, Swiggy, डूंजो आदि कंपनियों से संपर्क कर उनके यहां काम करने वाले डिलीवरी एजेंट्स का Vaccination लगवाने के आदेश दिये। Deputy CM मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा है कि विभिन्न Online कंपनियों में होम डिलीवरी का काम करने वाले व्यक्तियों का प्राथमिकता के आधार पर Vaccination कराया जाए। 

Deputy CM मनीष सिसोदिया ने लिखा कि दिल्ली को अब 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए Vaccine मिल गई है और अब 18-44 आयु वर्ग का Vaccination अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली में रह रही आबादी का एक बड़ा हिस्सा होम डिलीवरी का काम करने वाले एजेंट्स का भी है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। होम डिलीवरी एजेंट का काम घर-घर जाना है और इस दौरान वे दिन भर में कई लोगों से मिलते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »