28 Mar 2024, 15:41:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी बोले- जिनके पास Internet नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 7:23PM | Updated Date: Jun 10 2021 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मांग की टीकाकरण केंद्र में बिना Online पंजीकरण के जाने वाले देश के प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके पास Internet नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है। 
 
राहुल गांधी ने Twitte किया, "Vaccine के लिए Online पंजीकरण ही काफी नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर जाने वाले हर उस व्यक्ति को इसका लाभ मिलना चाहिए । जिनका Online पंजीकरण नहीं हुआ है, जिनके पास Internet नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है।" कांग्रेस नेता भी कुछ दिनों से लगातार गरीबों के टीकाकरण की मांग कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »