29 Mar 2024, 11:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मॉडर्ना ने US Drugs रेगुलेटर से 12-17 साल के किशोर पर वैक्सीन के इस्तेमाल की मांगी इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 6:51PM | Updated Date: Jun 10 2021 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने बच्चों पर वैक्सीन के प्रभाव को लेकर बड़ा दावा किया है। मॉडर्ना के अध्ययन में सामने आए तथ्य बेहद सकारात्मक हैं। कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कंपनी मॉडर्ना अमेरिकी ड्रग्स रेगुलेटर फूड्स एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से 12-17 आयुवर्ग के किशोरों के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। ऐसा दूसरी बार है जब एफडीए से मॉडर्ना को वैक्सीन की मंजूरी मिलेगी। इससे पहले सभी वयस्कों पर मॉडर्ना वैक्सीन के इस्तेमाल की पहले ही इजाजत मिल चुकी है और काफी संख्या में यह वैक्सीन वहां पर लगाई जा चुकी है. मॉडर्ना के हाल के ट्रायल डेटा से यह पता चलता है कि यह किशोर आयुवर्ग के लोगों को लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका में 2021 में स्कूल खुलने से पहले बच्चों के वैक्सीनेशन में यह दूसरा विकल्प होगा। इससे करीब चार हफ्ते पहले फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को किशोर आयुवर्ग पर इस्तेमाल की इजाजत दी जा चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »