20 Apr 2024, 14:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अस्पताल में ऑक्सीजन के बिना मरीज मरे या मारे गए : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 12:22AM | Updated Date: May 4 2021 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मृत्यु को लेकर सरकार से सवाल किया है कि वह बताए कि इस घटना के पीड़ित मरे हैं या मारे गए हैं। 

गांधी ने ट्वीट किया,‘‘मर गए या मारे गए। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। 'सिस्टम' के जागने से पहले ऐसा और कितना दुख सहन करना पड़ेगा।’’ 

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस घटना पर सवाल उठाया और कहा, ‘‘यह हत्या येद्दियुरप्पा सरकार की लापरवाही से हुई। स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें। क्या मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा जी इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »