26 Apr 2024, 13:14:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागा संगठनों के साथ संघर्ष विराम समझौते की अवधि बढी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 6:11PM | Updated Date: Apr 12 2021 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार और विभिन्न नागा संगठनों के बीच संघर्ष विराम समझौते की अवधि एक वर्ष के लिए बढायी गयी है। सरकार और नागा संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को इससे संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।  सरकार और नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन/एनके), नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड रिफोर्मेशन (एनएससीएन/आर) और नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड / के खांगो (एनएससीएन/ के खांगो)  के बीच पिछले एक वर्ष से संघर्ष विराम लागू है। अब इस संघर्ष विराम समझौते की अवधि एक वर्ष और बढाने का निर्णय लिया गया है जिससे एनएससीएन/एनके और एनएससीएन/आर के साथ संघर्ष विराम समझौता आगामी 28 अप्रैल से 27 अप्रैल 2022 तथा एनएससीएन/के खांगो के साथ आगामी 18 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 तक लागू रहेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »