26 Apr 2024, 17:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिकी युद्धपोत के बगैर इजाजत भारतीय क्षेत्र से गुजरने पर आपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 12:40AM | Updated Date: Apr 10 2021 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अमेरिकी युद्ध पोत जॉन पॉल जोंस के भारत के समुद्री क्षेत्र से बगैर इजाजत गुजरने पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने अमेरिकी पोत के हमारे विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी ईईजेड से गुजरने के बारे में अपनी चिंताओं से राजनयिक चैनलों के माध्यम से अमेरिका को अवगत कराया है। 

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जहाज के फारस की खाड़ी से मलक्का जलडमरूमध्य की ओर जाने पर नजर रखी गई थी। अमेरिकी नौसेना के नौपरिवहन की स्वतंत्रता अभियान को लेकर यह बात कही। प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कानून किसी अन्य देश को तटीय देश की बगैर इजाजत के युद्धाभ्यास की इजाजत नहीं देते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »