26 Apr 2024, 22:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल, तमिलनाडु, असम व पुडुचेरी में जीतेंगे, केरल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 5:57PM | Updated Date: Apr 4 2021 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को चेन्नइ में दावा किया कि भाजपा पांच राज्यों के चल रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हम अन्नाद्रमुक के नेतृत्व में सरकार बना रहे हैं। बंगाल में दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। 

असम में एनडीए दोबारा सरकार बनाएगा। पुडुचेरी में भी हम सरकार बनाएंगे और केरल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रविवार को चेन्नई में पत्रकारों से चर्चा में नड्डा ने दावा किया कि असम में एनडीए एक बार पुन: सरकार बनाने जा रहा है। यह सरकार सहयोगी दल यूपीपीएल व एजीपी के सहयोग से बनेगी।  

केरल में बड़ी ताकत बन उभरेंगे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल में हम बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ एलडीएफ और यूडीएफ ने कुशासन दिया है। राज्य की जनता ने भाजपा को समर्थन देना शुरू कर दिया है, इसलिए हम केरल में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। 

हम नहीं कांग्रेस सांप्रदायिक

भाजपा पर सांप्रदायिक पार्टी होने के आरोप को लेकर नड्डा ने कहा कि असल में हम नहीं बल्कि कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी है। केरल में वह मुस्लिम लीग के साथ है तो असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »