26 Apr 2024, 09:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव आयोग ने तीन पुलिस अधिकारियों के किये तबादले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 4:33PM | Updated Date: Apr 4 2021 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे  चरण के छह अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय पुलिस सेवा के तीन पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिये हैं। इन अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी कोई भी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी गयी है। अलीपुरद्वार पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती, डायमंड हार्बर (इन्डस्ट्रियल) के उप पुलिस आयुक्त मिथुन डे और चंद्रनगर के पुलिस उपायुक्त तथागत बोस को स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार सिंह को अलीपुरद्वार का प्रभार दिया गया है। डायमंड हार्बर (इन्डस्ट्रियल) के पुलिस उप आयुक्त पद पर श्यामल कुमार मंडल को भेजा गया है और चंद्रनगर का प्रभार अविशेख मोदी को दिया गया है। डायमंड हार्बर और अलीपुरद्वार में तीसरे चरण में चुनाव होगा जबकि चंद्रनगर में चौथे चरण में वोट डाले जायेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »