26 Apr 2024, 18:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में बढ़े सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 2:49PM | Updated Date: Apr 4 2021 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) 32688 सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिनमें सबसे अधिक मामलों की वृद्धि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा कर्नाटक में हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 11349 सक्रिय मामले बढ़े हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में 4454 तथा कर्नाटक में 2395 मामलों की वृद्धि हुयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 93,249 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 हो गयी है। वहीं इस दौरान 60,048   मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक  1,16,29,289 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 6,91,597 हो गये हैं। इसी अवधि में 513   और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,64,623  हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.14 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.32 फीसदी रह गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »