19 Apr 2024, 05:06:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनंतनाग मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 5:31PM | Updated Date: Feb 24 2021 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को घेराबंदी तथा तलाश अभियान के दौरान दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। एक पुलिस प्रवक्ता  ने यह जानकारी दी। इस बीच किसी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए एहतियाती तौर पर मोबाइट इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि बताया कि अनंतनाग के  शालगुल सेरिगुफवाड़ा के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर  राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और  जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान  शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि  सुरक्षा बलों के जवान जब सभी  निकास बिंदुओं को सील करने के बाद एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो  वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर  दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद  मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस अभियान के दौरान दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों के जवान जंगल के आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए ड्रोन तथा हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है। इस बीच कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुठभेड़ वाली जगह के आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »